Ro no D15139/23

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 9 से 12 सितम्बर तक

– हॉकी, योगा एवं गतका खेल में सभी संभागों से खिलाड़ी होंगे शामिल
राजनांदगांव 08 सितम्बर 2025। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 सितम्बर 2025 तक राजनांदगांव शहर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उपाध्यक्ष कृषि ऊपज मंडी समिति राजनांदगांव श्री कोमल सिंह राजपूत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी श्री सौरभ कोठारी, श्री प्रशांत गुप्ता, श्री सुमीत सिंह भाटिया उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में हॉकी (बालक व बालिका 19 वर्ष), योगा (बालक व बालिका 14,17,19 वर्ष) एवं गतका (बालक / बालिका 17,19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर एवं  मेजबान दुर्ग के लगभग 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच, मैनेजर शामिल होंगे। प्रतियोगिता में खेलों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडिमय एवं दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा खेल प्रेमी जनता से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!