Ro no D15139/23

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत हेतु 283 ग्राम पंचायतों का हुआ चयन

जशपुरनगर 22 सितंबर 2025/ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान अंतर्गत  शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों को, जिनमें पिछले 02 वर्षों में एक भी बाल विवाह नहीं हुए है, ऐसे ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

इस टास्क फोर्स द्वारा जिले में कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलते ही बाल विवाह रोकने के साथ विवाह करने वाले परिवार को समझाइश देकर बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देने का कार्य किया जाएगा।  बाल विवाह होने की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा टोल फ्री नम्बर चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, महिला हेल्प लाईन 181 पर दिए जाने के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी  श्री अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ राज्य को वर्ष 2028-29 तक बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की घोषणा की गई है, उक्त क्रम में वर्ष 2025-26 में 40ः, वर्ष 2026-27 में 60ः, वर्ष 2027-28 में 80ः व वर्ष 2028-29 में 100ः ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त बनाना है। उक्त घोषणा के अनुक्रम में जिले के ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषणा हेतु पंचायतों के प्रमुखों से बैठक कर प्रस्ताव मंगाई गई है, जिले के सभी विकासखंडों में से कुल 283 ग्राम पंचायतों मे पिछले 02 वर्षों में एक भी बाल विवाह नहीं होने के जानकारी के साथ बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उक्त प्रस्तावों का ग्राम पंचायतों में होने वाले आगामी ग्राम सभा में अनुमोदन पश्चात बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों हेतु कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जावेगा।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत