Ro no D15139/23

29.700 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री एवं 2 दो पहिया वाहन जप्त

राजनांदगांव 17 मई 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत 29.700 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री एवं 2 दो पहिया वाहन जप्त किया गया है। जिसमें तुमडीलेवा नाला के पास शिक्षक कॉलोनी स्टेशनपारा चिखली निवासी मुकेश साहू के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 35 पाव कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन टीव्हीएस जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी-08-बीयू-6955 पर परिवहन करते हुए जप्त किया गया। इसी तरह नया ढाबा रोड किनारे रामचन्द्र साहू के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 32 पाव कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर जप्त किया गया। इसके साथ ही ठेकुआ रोड किनारे झाड़ी के पास अज्ञात देशी मदिरा प्लेन 50 पाव कुल मात्रा 9 बल्क लीटर जप्त किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव-पूर्व श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी आरक्षक श्री ताम्रध्वज ठाकुर व श्री आर्यन ठाकुर, श्री दीपक गुप्ता, श्री सुरेश शामिल थे।
आबकारी विभाग द्वारा भकुर्रा से अटरा मार्ग में डिगेश्वर पटेल के कब्जे से 100 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल मात्रा 18 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-08-जे-7184 पर परिवहन करते हुए जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके शामिल थे। एक अन्य प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी, श्री किशोरी कुमरे, श्री दीपक सिन्हा द्वारा डोंगरगांव मदिरा दुकान से साकरदहरा कन्हारपुरी कच्ची रोड नाली के पास अज्ञात 48 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 8.640 बल्क लीटर जप्त किया गया। इन सभी अवैध मदिरा परिवहन करने वाले एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!