Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधी: मुख्यमंत्री साय ने दिया आशीर्वाद

रायपुर 14 जनवरी 2025/ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। कुसमी विकासखंड की दिव्यांग कन्या सुश्री कुंती नगेशिया ने अपने विवाह पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता के कारण विवाह संभव नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और योजना की मदद से आज मेरा सपना साकार हुआ। अन्य नव दम्पत्तियों और उनके परिजनों ने भी इस आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्री रामविचार नेताम, अन्य जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को आपसी सम्मान और जिम्मेदारी से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तातापानी महोत्सव ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का दामन नई उम्मीदों और खुशियों से भर दिया है।

  • Related Posts

    दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक

    *बरडीह पारा में स्वास्थ्य शिविर बना जीवनरक्षक पहल, सर्पदंश और मौसमी बीमारियों से बचाव का दिया संदेश*   रायपुर, 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के…

    Read more

    धमतरी के ग्राम सियादेही की अभिनव पहल: ‘लइका घर’, आंगनबाड़ी और स्कूल एक ही परिसर में, प्रदेश के लिए बनेगा मॉडल

    रायपुर, 09 जून 2026 IMNB NEWS AGENCY)   ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरों जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा देने की दिशा में धमतरी जिले ने एक अनूठी मिसाल…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित