Ro no D15139/23

स्कूलों के आसपास तम्बाखू उत्पाद बिक्री पर 31 चालानी कार्रवाईयां

3250 रूपये जुर्माना भी वसूला गया

धमतरी । धमतरी शहर और मगरलोड मे स्कूलों के आसपास तम्बाखू और तम्बाखू उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों पर निरीक्षण दल द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। स्कूलों के आसपास के 100 मीटर क्षेत्र में ऐसी 31 दुकानों पर छापामार कार्रवाई में तम्बाखू उत्पादन बेचते पाए जाने पर तीन हजार 250 रूपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने यह कार्रवाई कोटपा एक्ट के प्रावधानों के तहत की है। निरीक्षण दल ने धमतरी शहर के रामबाग, गोकुलपुर, रूद्री और कलेक्टोरेट के आसपास के इलाके में यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही मगरलोड विकासखण्ड मुख्यालय में भी तम्बाखू उत्पादों के बिक्री पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले लोगों के साथ-साथ कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले जनरल स्टोरों, पान दुकानों, चाय दुकानों और किराना दुकानों में की गई है। कार्रवाई के दौरान निरीक्षण दल ने सभी दुकानों में तम्बाखू नियंत्रण के लिए वैधानिक चेतावनी वाले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गुटखा, तम्बाखू या तम्बाखू उत्पाद बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कार्रवाई करने वाले निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक श्री संदीप सूर्यवंशी, श्री लुकेश साहू और सामाजिक कार्यकर्ता श्री विकास कुमार शामिल रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार