Ro no D15139/23

बीमा सखी बनी 31 लखपति दीदियां

बीमा सखी बनने 60 लखपति दीदियों को दिया गया आवश्यक मार्गदर्शन
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में बीमा सखी के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के संयुक्त प्रयास से 31 लखपति दीदियों ने बीमा सखी बनकर रोजगार प्राप्त किया है। यह योजना भारतीय जीवम बीमा निगम के माध्यम से संचालित की जा रही है। जिसमें बीमा सखी को प्रथम वर्ष 7 हजार रूपए, द्वितीय वर्ष 6 हजार रूपए एवं तृतीय वर्ष 5 हजार रूपए प्रतिमाह देय होगा। साथ ही निर्धारित कमीशन भी दिया जायेगा। कार्यशाला में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक श्री संजीव सूद एवं विकास अधिकारी श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बीमा सखी बनने के लिए भारतीय बीमा संस्थान द्वारा निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होती है। जिसमे प्रथम चरण में 23 दिसम्बर को 10 लखपति दीदियों ने एवं द्वितीय चरण में 10 जनवरी को 21 दीदियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर बीमा सखी बनकर रोजगार प्राप्त किया है। राज्य में यह अभिनव पहल राजनांदगांव जिले में की गई है। कार्यशाला में 60 लखपति दीदियों को बीमा सखी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें