Ro no D15139/23

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से 4 वर्षीय बालिका को भोपाल एम्स के लिये किया एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बालिका के पिता ने माना आभार
भोपाल । बालाघाट से लालबर्रा निवासी 4 वर्षीय बालिका स्मोली अवधिया को रविवार को उपचार के लिये पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स के लिये एयरलिफ्ट किया गया। आर्गन फेलियोर की समस्या से ग्रसित स्मोली का उपचार बालाघाट में चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकीय सलाह से बालिका स्मोली को उच्च स्तरीय उपचार के लिये भोपाल लाया गया।
बालिका स्मोली के पिता श्री राहुल अवधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार माना, जिनके प्रयासों से गरीब वर्ग के लिये विपरीत परिस्थितियों में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि हम जैसे गरीब तबके के लोग बीमारी की स्थिति में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएँ नहीं ले पाते हैं। आज मेरी बेटी के भोपाल में उपचार के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करायी गयी। इसके लिये मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट डॉ. मनोज पाण्डे ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से पीएमश्री एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी, जिससे बालिका स्लोमी को उच्च स्तरीय उपचार के लिये एम्स भोपाल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी नक्सल घटना में घायल शिव कुमार शर्मा को उपचार के लिये पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया था।

  • Related Posts

    रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    नक्सल उन्मूलन के बाद बालाघाट जिले में तेज करें विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बालाघाट में आगामी माह होगा जनजातीय महोत्सव मुख्यमंत्री ने ली जनजातीय महोत्सव के संबंध में बैठक भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब