Ro no D15139/23

स्पेन के सामने दीवार बन गया 40 साल का गोलकीपर, एक मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ गए 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन और केप वर्डे के बीच खेला गया मुकाबला भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर जोसिमार डायस की हो रही है. ‘वोजिन्हा’ के नाम से मशहूर गोलकीपर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर भी रातों-रात स्टार बन गए.

मुकाबले में स्पेन ने गोल पर लगातार हमले किए. स्पेनिश टीम ने कुल 23 शॉट लगाए, जबकि केप वर्डे की ओर से सिर्फ 6 शॉट देखने को मिले. इसके बावजूद वोजिन्हा ने एक के बाद एक शानदार सेव कर स्पेन को गोल करने से रोके रखा. उन्होंने मैच में कुल 7 सेव किए और अपनी टीम को ऐतिहासिक ड्रॉ दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

नॉयर से होने लगी तुलना

40 वर्षीय गोलकीपर का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नॉयर से की जाने लगी. फुटबॉल फैंस का मानना है कि वोजिन्हा ने स्पेन के खिलाफ “नॉयर जैसी” गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया.

इंस्टाग्राम पर बढ़े 1 मिलियन फॉलोअर्स

मैच के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के खिलाफ इस प्रदर्शन के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख से अधिक नए फॉलोअर्स जुड़ गए. अब वोजिन्हा के 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है. एक मैच से वोजिन्हा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए है.

1966 के बाद हुआ ऐसा कारनामा

वोजिन्हा के सात सेव 1966 के बाद किसी विश्व कप मैच में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गोलकीपर द्वारा किए गए दूसरे सबसे ज्यादा सेव भी हैं. वहीं, केप वर्डे ने अपने पहले ही फीफा विश्व कप मैच में पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ ड्रॉ खेलकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान