Ro no D15139/23

बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

Bullet Train High Speed Rail Corridor: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई सारे रेल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार को तो हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिली है. इस रेल प्रोजेक्ट पर काम जोर-शोर से शुरू हो गया है. बुलेट ट्रेन के लिए देश में 1705 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा. केंद्र सरकार ने दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है.

इन चार राज्यों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट को लेकर बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए लगभग 400 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से चार राज्यों बिहार, बंगाल, यूपी और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की तरफ से बुलेट ट्रेन के लिए हर 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर एक स्टेशन बनाए जाने की प्लानिंग है.

इन जिलों में तैयार होंगे स्टेशन

इस तरह से बिहार के तीन जिलों में स्टेशन बनाए जायेंगे. इन जिलों में पटना, बक्सर और कटिहार शामिल है. ऐसे में इन तीनों जिलों और इसके आस-पास के जिलों के लोगों को खास फायदा मिल सकेगा. खासकर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच जुड़ाव आसानी से हो सकेगा. रेलवे के इस मेगा प्रोजेक्ट से बिहार के विकास को भी नई पहचान मिल सकेगी.

जानिए पटना से दिल्ली, बनारस और सिलीगुड़ी की दूरी

इसके साथ ही केंद्र सरकार के इस तोहफे से बिहार से दिल्ली जाना अब दूर नहीं रह जाएगा. बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली की लगभग 1000 किलोमीटर दूर की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. यानी कि जो अभी समय 13 या फिर 15 घंटे लगते हैं वो सिर्फ लगभग 5 घंटे में ही पूरे किए जा सकेंगे. इसके अलावा पटना से बनारस की दूरी सिर्फ 50 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. जबकि पटना से सिलीगुड़ी तक का सफर मात्र 2 घंटे 5 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

लोगों को होंगे ये सभी फायदे

बुलेट ट्रेन की सौगात बिहार के लिए इसलिए भी और खास मानी जा रही है क्योंकि इससे युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे. जिन तीन जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी, वहां लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब डेवलप हो सकेंगे. इसके साथ ही लोगों के समय की भी बचत हो सकेगी. शिक्षा, कारोबार या फिर चिकित्सा के लिए भी आना-जाना आसान हो सकेगा.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!