Ro no D15139/23

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1.24 करोड़ लागत के 4007 क्विंटल अवैध धान जप्त, 46 प्रकरण दर्ज

जिले में हुआ 96785.12 टन धान खरीदी, 17554 टन डीओ जारी, 6072 टन का हुआ धान उठाव

राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी  विगत 15 नवम्बर से जारी है।
12 दिसम्बर 2025 तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 46 प्रकरण दर्ज कर कुल 4007 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है जिसका अनुमानित लागत 01.24 करोड़ रूपये है तथा यह कार्यवाही निरंतर जारी है, जिससे धान के अवैध परिवहन, भण्डारण करने वाले कोचियों, व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कुल 65 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। कुल पंजीकृत 89171 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90600.419 हेक्टेयर है।
12 दिसंबर 2025 की स्थिति में कुल 96785.12 मे.टन धान खरीदी किया गया है तथा पंजीकृत राईस मिलरों के माध्यम से कुल 17554.00 मे.टन डी.ओ. जारी कर कुल धान 6072.00 मे.टन में धान उठाव किया गया है।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी – बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है एवं जिला स्तर से जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभाग अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके द्वारा लगातार धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया जा रहा है ताकि छ.ग. राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।

राज्य शासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प ‘‘टोकन तुहर हाथ एप्प’’ के माध्यम से किसानों द्वारा टोकन काटा जा रहा है तथा उपार्जन केन्द्रों में भी किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है जिससे किसानों में अत्यंत खुशी का माहौल छाया हुआ है तथा किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भूमिहीन मजदूर गनेशु के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, योजना बनी परिवार का सहारा

    *दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ मेहनत-मजदूरी ही जिनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा हो, उनके लिए छोटी-सी…

    Read more

    तीर से गंभीर रूप से घायल मरीज का अम्बेडकर अस्पताल में सफल ऑपरेशन

    *सर्जरी विभाग की त्वरित तत्परता, विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा एवं समन्वित प्रयासों से बची मरीज की जान*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध