Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े

– 35 हजार रूपए की राशि वधु के खाते में अंतरित की गई, 7 हजार रूपए की श्रृंगार सामग्री एवं उपहार वर-वधु को दिए गए
– नवनिर्वाचित महापौर एवं कलेक्टर ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
– मोर संगवारी योजना अंतर्गत सभी नवविवाहित दम्पत्तियों को प्रदान किया गया विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
राजनांदगांव 06 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के सशक्तिकरण एवं सभी वर्गों को समानता का अधिकार देने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के मोतीपुर स्थित श्री बालाजी लॉन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 46 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परंपराओं एवं रस्मों के साथ विधि विधानपूर्वक विवाह खुशी एवं उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर के 16 एवं राजनांदगांव ग्रामीण क्षेत्र के 30 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 45 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से और एक जोड़े का विवाह बौद्ध रीति से कराया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति विवाह 50 हजार रूपए का प्रावधान है। जिसमें 35 हजार रूपए की राशि वधु के खाते में अंतरित की गई तथा 7 हजार रूपए की श्रृंगार सामग्री एवं उपहार वर-वधु को दिए गए। इस दौरान मोर संगवारी योजना अंतर्गत सभी नवविवाहित दम्पत्तियों को विवाह पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस त्वरित सुविधा के लिए सभी दम्पत्तियों ने इस योजना की प्रशंसा करते हुए शासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, नवविवाहित दम्पत्तियों के परिजन, अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने मोर संगवारी योजना के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि मोर संगवारी योजना के माध्यम से विभिन्न शासकीय जनोपयोगी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क कर जानकारी और सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत