Ro no D15139/23

5781 किसानों द्वारा 481.87 हेक्टेयर रकबा समर्पण

राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण कार्य राजनांदगांव जिले में
– कलेक्टर रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को कर रहे सम्मानित
राजनांदगांव 04 दिसम्बर 2025। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण कार्य राजनांदगांव जिले में किया गया है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। जिले में अब तक कुल 23374 किसानों द्वारा 119360 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है। जिसमें से 5781 किसानों द्वारा 481.87 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के अन्य धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को रकबा समर्पण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र कुहीकला के समिति प्रबंधक श्री हरनारायण रामटेके, धान उपार्जन केन्द्र जोशीलमती के समिति प्रबंधक श्री गणपतराम सिन्हा एवं धान उपार्जन केन्द्र गहिराभेडी के समिति प्रबंधक श्री बसंत कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी…

    Read more

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए