Ro no D15139/23

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में अब तक 5,090 क्विंटल धान की हुई खरीदी

*रायपुर, 19 नवंबर 2025/* खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर से जिले में सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले की 19 सेवा सहकारी समितियों के 27 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। जहां अब तक 148 किसानों द्वारा कुल 5,090 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है।

*कलेक्टर के निर्देशन में उपार्जन व्यवस्था पर कड़ी निगरानी*
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रत्येक धान उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनका दायित्व अवैध धान की खरीद-बिक्री पर रोक लगाना तथा पूरी प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखना है।
साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है, जिससे खरीदी प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नियंत्रित रखा जा सके।

*किसान हितैषी एवं पारदर्शी उपार्जन व्यवस्था*
जिला प्रशासन की सतत निगरानी के कारण इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ी है। उपार्जन केंद्रों में सुबह से ही किसानों की सक्रिय उपस्थिति देखी जा रही है और केंद्रों में उत्साहपूर्ण माहौल है। किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

*सभी उपार्जन केंद्रों में शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर किए गए हैं चस्पा*
धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए खाद्य विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह कॉल सेंटर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्य करेगा। सभी उपार्जन केंद्रों में इस नंबर का प्रमुखता से प्रदर्शन किया गया है, ताकि किसान आवश्यकता पड़ने पर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। प्राप्त शिकायतों का तीन दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!