Ro no D15139/23

सरगुजा जिले के 53वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

विभागीय अधिकारियों की ली परिचयात्मक बैठक, शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर
विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

  सरगुजा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सरगुजा जिले के 53वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
नवपदस्थ कलेक्टर   वसंत 2013  बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वे पूर्व में भी परिवीक्षा अवधि के दौरान सरगुजा जिले में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नवपदस्थ कलेक्टर  वसंत इससे पूर्व कोरबा जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण-
पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर   वसंत ने जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यालय में स्थित जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, रिकॉर्ड शाखा, प्रपत्र शाखा, एनआईसी कक्ष, राजस्व लेखा शाखा, आवक-जावक कक्ष, वित्त शाखा, भू अभिलेख शाखा आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने निर्वाचन कार्यालय, ईवीएम स्ट्रांग रूम सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण कर कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

विभागीय अधिकारियों की ली परिचयात्मक बैठक-

पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर   वसंत ने जिला अधिकारियों के साथ कलेक्टरेट सभाकक्ष में परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय योजनाओं और कार्यों की जानकारी ली।  उन्होंने कहा कि अधिकारी- कर्मचारी कार्यालयीन समय का ध्यान रखें, जिला मुख्यालय छोड़ने से पूर्व उच्च अधिकारी को अवगत कराएं। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने कहा तथा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरगुज़ा जिला जनजातीय बाहुल्य जिला है, इसलिए उनके हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनता की समस्याओं का  प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर   सुनील नायक,  राम सिंह ठाकुर,   अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए