Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी में मधुमक्खी पालन पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण 16 से

धमतरी, 13 मार्च 2026/ किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी द्वारा मधुमक्खी पालन विषय पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 21 मार्च 2026 तक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के किसानों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों, मधुमक्खियों के प्रबंधन, शहद उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन से अतिरिक्त आय अर्जित करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए जाएंगे, जिससे किसान कम लागत में बेहतर लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कुल 25 किसानों के लिए ही सीट आरक्षित रखी गई है। ऐसे किसान जो मधुमक्खी पालन शुरू करना चाहते हैं या इस क्षेत्र में अपनी जानकारी और कौशल बढ़ाना चाहते हैं, वे इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी के अधिकारियों ने इच्छुक किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे प्रशिक्षण का लाभ लेकर मधुमक्खी पालन को आजीविका के एक बेहतर विकल्प के रूप में अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डॉ. संदीप मेश्राम से मोबाइल नंबर 9111108001 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत