Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लापरवाही बरतने पर 6 आवास मित्रों को सेवा से किया गया पृथक

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
आवास में धीमी प्रगति पर 13 आवास मित्रों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
कोरबा/24अप्रैल 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के 6 आवास मित्रो की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इसके साथ ही योजना के कार्यों में न्यून प्रगति होने पर 13 आवास मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने 18 अप्रैल को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की वृहद समीक्षा बैठक ली थी। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए थे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। आवास के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवास के कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के द्वारा समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले तथा कार्यों में न्यून प्रगति और लापरवाही बरतने वाले आवास मित्र श्री शत्रुहन सिंह क्लस्टर आमाटिकरा, श्री पुरुषोत्तम सिंह क्लस्टर जामकछार,श्री सरवन कुमार क्लस्टर कोडगार, श्री दिनेश कुमार क्लस्टर नवापारा, कुमारी नीलावती क्लस्टर पोड़ी खुर्द, कुमारी सुलक्षणा क्लस्टर पिपरिया को आवास मित्र के पद से तत्काल सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ श्री मनहरण दास क्लस्टर मल्दा,को पंच निर्वाचित होने पर तथा श्री लेखराम अहीर क्लस्टर चंद्रोटी को उपसरपंच निर्वाचित होने पर आवास मित्र के पद से तत्काल सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही आवास के कार्यों में न्यून प्रगति वाले 13 आवास मित्रों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 27 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कटघोरा, कोरबा में एक दिवसीय…

    Read more

    शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

      कोरबा 27 अगस्त 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोरबा में 21 अगस्त 2026 को युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप जागरूकता…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय