Ro no D15139/23

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 शिक्षकों और 3 संकुल समन्वयकों को किया गया सम्मानित

विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन

        जशपुरनगर 10 जनवरी  2025/ जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 6 शिक्षकों और 03 संकुल समन्वयकों को डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में विनोबा टीम के प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा अक्टूबर और नवंबर माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि विनोबा ऐप्प की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन, जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है।
इस अवसर पर प्राथमिक शाला पंडरीअम्बा के लोकेश कुमार शड़ंगी, माध्यमिक शाला गमहरिया के ऐलन साहू , प्राथमिक शाला रजौटी की अर्चना यादव, माध्यमिक शाला डुमरटोली के संजीव कुमार यादव, प्राथमिक शाला गर्जियाभटान की माधुरी यादव, कन्या आश्रम कांसाबेल की सुमन रवानी,  संकुल समन्वयक डुमरटोली के अजित सिदार, संकुल समन्वयक गम्हरिया के प्रहलाद सिदार , संकुल समन्वयक कोलेंझरिया के  जितेंद्र कुमार पैकरा को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक शाला रजौटी की अर्चना यादव ने बताया कि हम विनोबा ऐप्प में अपने स्कूल की गतिविधियों को अपलोड करते हैं साथ ही दूसरे शिक्षकों एवं विद्यालयों में किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों एवं शिक्षकीय पाठन सामग्रियों (टीएलएम) को देख कर उससे सीखते हैं। जिससे सभी के शिक्षकीय कौशल का विकास होता है। इस कार्यक्रम में ओपन लिंक फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर अजहर शेख उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान