Ro no D15139/23

 7 अप्रैल से राजस्व पखवाड़े का आयोजन

धमतरी । आने वाले तीन महीनों में जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू होगा। अप्रैल माह में 07 से 21 अप्रैल, मई माह में 13 से 27 मई और जून माह में 16 जून से 30 जून तक पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस पखवाड़े के दौरान अप्रैल माह तक लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी के लिये समय-सीमा में कार्यवाही की जाएगी। अविवादित नामांतरण/अविवादित खाता विभाग के समय-सीमा के बाहर प्रकरणों का भी शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाग के समय सीमा के बाहर के प्रकरणों की त्वरित सुनवाई के साथ शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान अभिलेख त्रुटि, जनहानि-पशुहानि फसल क्षति से संबंधी आर.बी.सी. 6-4 के आवेदनों का निराकरण, भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण और भू-अर्जन प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अपडेट की जाएगी। विलोपन योग्य संदिग्ध खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा भूमिस्वामी नंबर आदि प्रकरणों पर कार्यवाही की जाएगी। नक्शा बटांकन की प्रत्येक तहसील में 05 प्रतिशत की प्रगति, भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नंबर किसान किताब एवं जेण्डर की प्रविष्टि भी इस पखवाड़े में होगी।

पखवाड़े के दौरान आयोजित राजस्व शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसे फैती, नामांतरण व बंटवारा अभिलेख त्रुटि सुर्धार के प्रकरणों का मौके पर ही ऑनलाइन अपलोड पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा बनाया जाएगा। ऐसे सभी प्रकरणों की प्रविष्टि के साथ ही मौके पर ऑनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामीली कराया जाएगा। मौके पर बी-1 खसरा व किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर निराकरण किया जाएगा। आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आदेवनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि कर समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत