Ro no D15139/23

जिला अस्पताल सारंगढ़ में 24 घंटे में 7 सुरक्षित प्रसव

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल की निगरानी में बढ़ा जनविश्वास

जिला अस्पताल सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर आम नागरिकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर अस्पताल में 7 सुरक्षित प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। सभी मामलों में जच्चा और नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रसव प्रक्रिया को चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ संपन्न कराया। समय पर चिकित्सकीय निर्णय, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और साफ-सुथरी व्यवस्था के चलते किसी प्रकार की जटिलता सामने नहीं आई।

इस उपलब्धि के पीछे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं पर निरंतर निगरानी तथा सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल की सक्रिय भूमिका को अहम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में प्रसूति सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में उपचार कराने आए परिजनों ने बताया कि अब सरकारी अस्पताल में समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता, संवेदनशील व्यवहार और नि:शुल्क सुविधाओं के कारण भरोसा बढ़ा है। निजी अस्पतालों की तुलना में जिला अस्पताल आमजन के लिए अधिक सुलभ और भरोसेमंद साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सुरक्षित प्रसव को लेकर आगे भी आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी, ताकि हर गर्भवती महिला को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!