Ro no D15139/23

सुरजपुर जिले में गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

*महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी*

रायपुर/15 अगस्त 2025/ सुरजपूर जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने रंगीन गुब्बारे और सफेद कबूतर छोड़कर शांति और सद्भावना का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में परेड कमांडर के नेतृत्व में 13 विभिन्न प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। शहीद जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। जिनमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सूरजपुर को प्रथम, कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास सूरजपुर को द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर को तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रेमनगर श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, जनपद सूरजपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री मुकेश गर्ग, श्री अजय अग्रवाल, श्री संदीप अग्रवाल, श्री शशिकांत गर्ग व अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर, डीएफओ श्री पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले, सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार