Ro no D15139/23

जशपुर जम्बुरी में पर्यटकों के लिए गांव केरे में 8 होम स्टे की सुविधा, स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य का अनोखा अनुभव

जशपुर/रायपुर। जशपुर जिले में चल रहे जम्बुरी आयोजन के दौरान पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य का सजीव अनुभव देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम केरे में 8 आधुनिक होम स्टे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन होम स्टे में पर्यटक न केवल ठहरने का आनंद ले रहे हैं, बल्कि जशपुर की पारंपरिक जीवनशैली, खानपान और लोकसंस्कृति को भी करीब से महसूस कर रहे हैं।
भिलाई से आए वरिष्ठ नागरिकों का एक परिवार भी इन होम स्टे में ठहरा हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां का वातावरण अत्यंत शांत और आत्मीय है, भोजन स्वादिष्ट है और स्थानीय लोगों का व्यवहार अतिथि देवो भव: की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि जशपुर जम्बुरी में यह पहल वास्तव में प्रशंसनीय है, जिसने हमारे प्रवास को यादगार बना दिया।
प्रशासन द्वारा तैयार किए गए इन होम स्टे में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छ कमरे, भोजन, नाश्ता और स्थानीय गाइड की व्यवस्था उपलब्ध है। इससे जशपुर आने वाले पर्यटकों को होटल जैसी सुविधा के साथ ग्रामीण परिवेश का सजीव अनुभव मिल रहा है।
“होम स्टे” पर्यटन की वह अवधारणा है, जिसमें पर्यटक स्थानीय परिवार के साथ रहकर उनकी संस्कृति, परंपराओं और भोजन का अनुभव कर सकते हैं। यह पहल न केवल स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है, बल्कि ग्रामीण पर्यटन को भी नई पहचान दे रही है।
जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा इस तरह के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जिले की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक कला-संस्कृति और आतिथ्य को देशभर के पर्यटकों तक पहुँचाया जा सके।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!