Ro no D15139/23

धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

विधायक  अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण

*घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतब रहे आकर्षण का केंद्र*

​रायपुर,15अगस्त 2026/जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्री अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। ध्वजारोहण के बाद शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
​मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। परेड चीफ कमाण्डर श्री विपुल आनंद जांगड़े एवं सूबेदार टोपेस्वर सिंह के नेतृत्व में 12 टुकड़ियों,जिसमें 4 सशस्त्र बल और 8 स्कूली एनसीसी व एनएसएस की शामिल टोलियां ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान श्री अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
​कार्यक्रम में पहली बार ब्रिगो हेक्टर कंपनी द्वारा आयोजित घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की संचालक सुश्री गीता दहिया के नेतृत्व में घुड़सवारों ने भारतीय ध्वज के साथ टैड पैकिंग, बकेट पैकिंग, ग्रुप टैड पैकिंग, इंडियन फाइल और जंपिंग जैसी कलाबाज़ियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।
​इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली परेड टोलियों और सांस्कृतिक टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
​कार्यक्रम में विधायक श्री ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा, महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कमिश्नर  डोमन सिंह ने संभाग आयुक्त कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं…

    Read more

    शहीद स्मारक में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया।…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!