Ro no D15139/23

रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु बिलासपुर संभाग के 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम रवाना

*रामलला दर्शन योजना के तहत सैंतीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन*

रायपुर, 03 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के समस्त जिलों के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर बिलासपुर श्रीमती पूजा विधानी एवं सुश्री हर्षिता पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्पेशल ट्रेन के रवाना होने के पूर्व अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया।

ट्रेन रवाना होने के अवसर पर बिलासपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का अनोखा माहौल था, जहां जय श्री राम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। यात्रियों का जोश देखते ही बन रहा था, हर कोई रामलला के दर्शन की अभिलाषा में मग्न था। रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन लाभ होने की आकांक्षा से यात्रियों के मन में अपार खुशी का भाव था। श्रद्धालुओं नें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को इस यात्रा हेतु धन्यवाद दिया।

श्रद्धालु जत्थे में शामिल बिलासपुर निवासी श्रीमती कमला बाई ने कहा, कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना सराहनीय है, जिससे हम जैसे गरीब श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसी तरह मुंगेली के युवा तीर्थयात्री श्री रमेश साहू ने कहा, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह योजना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, हम सदैव आभारी रहेंगे।

पूरी यात्रा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आयोजित है, जिसमें यात्रियों के रहने, खाने एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क की गई है। यह योजना अपने आप में अनूठी है, जिसमें श्रद्धालुओं को रामलला एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराकर राज्य सरकार एक बेटे का कर्तव्य निभा रही है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, आईआरसीटीसी एवं समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी भी तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर दिखे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद

    *महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक* रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में विशेष रूप से…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी ने जीता दिल

    रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के रंग में इस समय पूरा छत्तीसगढ़ सराबोर नजर आ रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राज्य की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले