Ro no D15139/23

सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना महापौर   मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना

 


अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/   
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के अंतर्गत आज 05 अगस्त 2026 को सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विशेष ट्रेन को महापौर, अंबिकापुर  मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

योजना के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उप संचालक, समाज कल्याण विभाग श्री व्ही.के. उके ने बताया कि जिला सरगुजा से कुल 170 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। इनमें जनपद पंचायत अंबिकापुर से 18, उदयपुर से 18, लखनपुर से 18, लुण्ड्रा से 18, बतौली से 18, सीतापुर से 18 तथा मैनपाट से 18 तीर्थयात्री शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम अंबिकापुर से 30, नगर पंचायत लखनपुर से 07 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 07 तीर्थयात्री यात्रा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन 08 अगस्त 2026 को वापस लौटेगी। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विशेष ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी,  जनप्रतिनिधिगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। साथ ही टूरिज्म बोर्ड सरगुजा संभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आशीष वर्मा, रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- टंक राम वर्मा

      बलौदाबाजार और सिमगा विकासखंडों को राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की बड़ी सौगात 17 ग्रामों में 97.92 लाख रुपए के ‘मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय निर्माण’ कार्य हुए स्वीकृत…

    Read more

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ