Ro no D15139/23

पीएम आवास योजना में 99 हितग्राहियों को लॉटरी से हुआ मकानों का आवंटन

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान – मोर आस“ परियोजना में 99 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आबंटन किया गया। आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह आवंटन प्रक्रिया माता राजमोहिनी भवन पर पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत कुल 493 आवास की स्वीकृति शासन से मिली थी। जिसमें प्रथम प्राथमिकता में शासकीय भूमि पर काबिज 67 हितग्राहियों को 7 जनवरी 2026 को आबंटन किया गया था, जबकि 426 आवास शेष रह गए थे। इस हेतु नगर निगम द्वारा आवेदन मंगाए गए, जिसमें कुल 1280 आवेदन प्राप्त हुए। शासन के दिशा-निर्देश एवं दावा आपत्ति निराकरण उपरांत कुल 295 हितग्राही पात्र पाए गए। पात्र हितग्राहियों में से प्रथम चरण में 145 एवं द्वितीय चरण में आज कुल 99 हितग्राही जिन्होंने न्यूनतम टोकन राशि 25 हजार जमा किया था उनका आबंटन कर दिया गया है। कार्यक्रम में सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, डिप्टी कलेक्टर श्री रामराज सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, निगम के कर्मचारी, अधिकारी सहित हितग्राही उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से…

    Read more

    5 कार्यों के लिए 90 लाख स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

      रायपुर. 10 अप्रैल 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर जिले के खरोरा नगर पंचायत में पांच कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से 89 लाख 96 हजार रुपए…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता