Ro no D15139/23

पहाड़ों, पठारों से कल-कल कर प्रवाहित होते झरनों की सुरीली धुन पर्यटकों को कर रही आकर्षित

नया साल का अभिवादन करने परिवारों के साथ पहुंचे पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ऐतिहासिक कहानिया भी कर रही है बयां

जशपुरनगर, 03 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाला जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य, वनसपंदा और अलौकिक हरितिमा से परिपूर्ण है। प्रकृति के गोद में बसे जिला होने से यहां पर पहाड़ों, पठारों और उसमें से प्रवाहित होती झरनों की खूबसूरती ऐसा नजारा पेश करती हैं मानों अमीर खुसरो की उस प्रसिद्ध पंक्ति की तरह अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह यही है, यही हैं। नया साल या अन्य अवसरों में यह झरना पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां के प्रमुख झरने रानीदाह जलप्रपात, दमेरा, राजपुरी, दनगरी, गुल्लू जलप्रपात में लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं और यहां की खूबसूरत यादों को अपने साथ लेकर जाते हैं। इस साल पर भी नववर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में पर्यटक नववर्ष का अभिवादन करने अपने परिवार और स्वजनों के साथ इस उत्सव को मनाने यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की मंशानुरूप प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भरपूर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है, बल्कि इस क्षेत्र में योगदान देने वालों को उचित सम्मान और प्रोत्साहन भी देने की घोषणा की है।
रानीदाह जल प्रपात जिले के प्रमुख जलप्रपातों में से एक है। जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगलों एवं पहाड़ों के बीच स्थित यह सुंदर मनमोहक झरना और पिकनिक स्पॉट है। वर्षा ऋतु में यहां का नजारा बहुत ही आकर्षक दिखता है। पहाड़ों और पठारो से घिरा रानीदाह गरिमा नदी के किनारे है, जो वहां एक छोटी सी झील बनाती है। रानीदाह जल प्रपात के संबंध में यह ऐतिहासिक किवदंती प्रचलित है कि यहाँ उड़ीसा प्रांत की राजकुमारी सिरोमणि ने अपनी इच्छा के विरुद्ध विवाह के प्रस्ताव से नाराज होकर, झील में कूदकर अपने प्राण दे दी थी, इसी लिए इस स्थान का नाम रानीदाह पड़ा ।
दमेरा जशपुर नगर के दक्षिण में 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध दमेरा में झरनें, नदी और पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहाँ प्रति वर्ष राम नवमी और कार्तिक पूर्णिमा को मेला भी लगता है।
राजपुरी जलप्रपात बगीचा ब्लॉक में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जलप्रपात में लगभग 80 फीट से जल धारा गिरती है। यहाँ भगवान शिव का मंदिर भी है। सावन के महीने में हजारों श्रद्धालु राजपुरी पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते है और वहां के मनोरम प्राकृतिक दृश्य का आनंद उठाते है।
गुल्लू जलप्रपात मनोरा ब्लॉक में स्थित है। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूरी पर स्थित नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण यह जलप्रपात चट्टानों के बीच प्रवाहित होते हुए अद्भुत नजारा पेश करती है। इसका उद्गम ईब नदी से है।
दनगरी जल प्रपात बगीचा ब्लॉक में भड़िया से दनगरी जाने वाले मार्ग पर स्थित है। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूरी पर स्थित यह जलप्रपात जिले का सबसे ऊंचा और मनोरम जल प्रपात है। इसे त्रि-जलप्रपात भी कहा जाता हैं, क्योंकि इस जल प्रपात से पानी तीन चरणों में गिरता है। यह जलप्रपात घने जंगल और घाटियों से घिरा है।

  • Related Posts

    फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

      स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

    Read more

    बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

     कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत