Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा के सरभोंका जलाशय में किया केंज कल्चर का निरीक्षण

जिले में मत्स्य उत्पादन और एक्वा टूरिज्म को बढ़ाने सहयोग की बात कही
 

कोरबा 19 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरभोंका के निमऊ कछार में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से स्थानीय मछुवारों द्वारा केज के माध्यम से किए जा रहे मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बांगो सहित आस-पास के पंजीकृत मछुवारा समिति के सदस्यों से चर्चा कर उनके द्वारा मत्स्य पालन से हो रही आमदनी और जीवन स्तर में बदलाव को भी जाना। स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि केज कल्चर के माध्यम से उन्हें हर साल 80 से 90 हजार की आमदनी तो होती ही है, इसके साथ ही साफ-सफाई, मछली के परिवहन और बिक्री में भी आमदनी होती है। यहां 800 नग में केज लगाया गया है, जिसमें 9 पंजीकृत मछुवारा समिति है और लगभग 160 सदस्यों को 5-5 केज उपलब्ध कराया गया है। उन्हें प्रशिक्षित और अनुभवी व्यक्ति द्वारा केज के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन भी मिलता रहता है। इसके साथ ही यहां से उत्पादन की जाने वाली मछली को बाहर निर्यात किया जाता है। जिससे उनकी आमदनी होती है और इससे जीवनस्तर में भी बदलाव आ रहा है। कलेक्टर श्री वसंत ने मौके पर मत्स्य अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में केज कल्चर को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों-मछुवारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होने से आर्थिक लाभ मिलने और केज के विस्तार के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर प्रकार सहयोग की बात कही। उन्होंने लैण्डिंग सेंटर, प्रोसेसिंग यूनिट, एक्वा पार्क विस्तार तथा एक्वा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के एसडीम श्री तुलाराम भारद्वाज और मत्स्य विभाग के अधिकारी श्री क्रांतिकुमार बघेल भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही

     कोरबा, 12 जून 2026/ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड…

    Read more

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना

     कोरबा 12 जून 2026/जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर