Ro no D15139/23

सीआरसी ठाकुरटोला में पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन

राजनांदगांव 28 मार्च 2025। एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद एवं नेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सीआरसी ठाकुरटोला राजनांदगांव में दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से आए 140 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि पेरेंट्स मीटिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर सीआरसी के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान जरूरतमंदों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
बैठक के दूसरे सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों ने अभिभावकों को दिव्यांगजनों के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। निदेशक सीआरसी राजनांदगांव श्रीमती स्मिता महोबिया द्वारा न्यूरो डेवलपमेंटल विकारों में भाषा के संबंध में, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुखराज बाफना द्वारा प्रारंभिक हस्तक्षेप का महत्व, विशेष शिक्षा विशेषज्ञ श्री किशनलाल बैरवा द्वारा आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम 2016 के तहत अधिकार एवं समावेशन, एनआईईपीआईडी श्री जी श्रीनिवासुलु द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर, क्लिनिकल साइकोलॉजी विशेषज्ञ श्री प्रशांत मेश्राम द्वारा अभिभावकों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु रणनीतियां के संबंध में जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    ग्राम गठुला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *- बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति किया जागरूकता*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

    Read more

    लखपति दीदी श्रीमती दिनेश्वरी सोरी के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बनी मददगार

    *सेवा की कहानी*   *- विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बढ़ी पारिवारिक आय, बनी आत्मनिर्भर*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर