Ro no D15139/23

कांग्रेस फ्यूज बल्ब] संविधान बचाओ रैली शोभा नहीं देती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राजस्थान प्रवास पर सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा हमला

कहा जिनका खुद का इतिहास संविधान विरोधी रहावे संविधान बचाने की बात कर रहे हैं

रायपुर] 29 अप्रैल 2025@ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे फ्यूज बल्ब करार दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुकी है। कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब बन चुकी है] जिसने देशभर में जनता का विश्वास खो दिया है। अब ये लोग बेतुके बयान देकर खुद को प्रासंगिक रखने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन हेतु राजस्थान के दौरे पर थे] जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ^गायब^ पोस्टर और संविधान बचाओ रैली पर तीखा प्रहार किया।

संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने ही किया है – श्री साय

कांग्रेस की ओर से हाल ही में आयोजित संविधान बचाओ रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संविधान को सबसे ज्यादा खतरा कांग्रेस ने ही पहुँचाया है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किसने की। गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं को जेल में किसने डाला। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किया। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद संविधान का दुरुपयोग करते रहे हैं] उन्हें संविधान बचाने की बात करना शोभा नहीं देता। यह केवल दिखावा है] जनता सब देख और समझ रही है।

राजनीतिक हलचल तेज

मुख्यमंत्री श्री साय के इस तीखे बयान से राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनावों के पूर्व भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री श्री साय के इस बयान को भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है] जिसका उद्देश्य कांग्रेस को उसके पुराने कार्यकालों की याद दिलाकर कटघरे में खड़ा करना है।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    *ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण मशीनों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश*   रायपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री…

    Read more

    लोकसाहित्य के दर्पण में अतीत का प्रतिबिंब विषयक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन

    सम्मेलन में लोक स्मृतियों, जनजातीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर हुआ गहन मंथन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित सम्मेलन का गरिमामय समापन, देश-प्रदेश के विद्वानों ने लोककथाओं, लोकगाथाओं और…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति