Ro no D15139/23

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने जिले में मनाया जा रहा है योग सप्ताह

आज तीसरे दिन 19 ग्रामों में लोगों ने किया उत्साह के साथ योगाभ्यास

जशपुरनगर 17 जून 2025/ करो योग रहो निरोग इस प्रेरणादायी संदेश के साथ जिले में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है। आज तीसरे दिन 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
आज जिले के जशपुर विकासखंड अंतर्गत शा.प्रा.शाला तेलीटोली एवं शा. हाई स्कूल पोरतेंगा। मनोरा विकासखंड अंतर्गत शा. प्रा. शाला आमगांव एवं शा. प्रा. शाला गिधा। बगीचा विकासखंड अंतर्गत शा. हाई स्कूल सरकोम्बो, शा. प्रा. शाला गायबुडा, शा. प्रा. शाला एकम्बा और शा. प्रा. शाला महुआडीह। कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत शा.उ. मा. वि. टांगरगांव एवं शा.उ. मा. वि. चोंगरीबहार। कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत शा. प्रा. शाला कलिबा और शा. प्रा. शाला बनकोम्बो। दुलदुला विकासखंड अंतर्गत शा.उ. मा. वि. बंगुरकेला। फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत शा.उ. मा. वि. तपकरा और शा. प्रा. शाला डुमरिया। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत पंचायत भवन कछार, शा. प्रा. शाला सुसडेगा, शा. प्रा. शाला कुकुर भूका और हाई स्कूल मैदान बुलडेगा में योग संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिसमें  छात्रों, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के द्वारा शलभासन, उत्तानपादासन, वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणयाम का अभ्यास कराया गया और योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 21 जून तक योग महाकुंभ योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान