Ro no D15139/23

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

किसानों के लिए बनाएं किसान क्रेडिट कार्ड
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत  417 गांव में बिजली, पानी, सड़क,आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, सहित सभी योजनाओं का दिया जाना लाभ

जशपुरनगर 24 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन, टीएल के प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी निर्माण एजेंसी को सड़क,पूल पुलिया के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम है खेती बाड़ी का सीजन चालू हो गया है
किसानों के लिए प्राथमिकता से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए है ताकि किसानों को खाद बीज लेने में आसानी हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से अपने विभाग के निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी है साथ ही उनका मुख्यालय कहां दिया गया है। उनकी नियमित उपस्थिति और वर्तमान में उनके कार्यों की गतिविधियों की जानकारी  भेजने के लिए कहा हैं।
कलेक्टर ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की भी समीक्षा की और जिले में चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में सभी में केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने चिन्हांकित गांव में , आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, पानी, की सुविधा और गांव के प्रत्येक व्यक्ति का राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का क्रेडिट कार्ड, ई श्रम कार्ड ,आय ,जाति, निवास, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा आदि महत्वपूर्ण योजना का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिन गांवों में आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क की आवश्यकता है उसका प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

  • Related Posts

    किसानों की आय बढ़ाने एफपीओ होंगे और मजबूत मूल्य संवर्धन व डिजिटल बाजार से जुड़ेंगे उत्पाद डीएमसी बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश आत्मनिर्भर एवं व्यवसायोन्मुख किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण पर जोर

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से…

    Read more

    14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम  “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर