Ro no D15139/23

विशेष अभियान के सामने आने लगे परिणाम

*प्रदेश के सभी आदिवासी, बहुल्य ग्रामों में 15 जून से चलाया जा रहा है विशेष अभियान*

*छूटे सदस्यों का बनाया जा रहा है आयष्मान कार्ड*

रायपुर, 27 जून 2025/
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर वर्तमान वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गत् 15 जून से 30 जून 2025 तक धरती आबा, जानजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) आदिवासीय विकास विभाग छ.ग. के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी अपनी भागीदारी निभा रहे है। विशेष तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिनस्थ कर्यरत राज्य नोडल एजेंसी द्वारा पूरे प्रदेश के आदिवासीय बाहुल्य ग्रामों में छूटे अदिवासियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन जोर-शोर से जारी है।

आदिवासीय विकास विभाग छ.ग. से प्राप्त सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 85 आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड है व प्रदेश में 6691 चिन्हांकित गांव है जहां जनजातीय समुदाय की बहुतायत है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इन समस्त गांवों में प्रत्येक घर तक राज्य सरकार के लोग पहुंच रहे है। जिसका उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं से आदिवासियों को हर हाल में जोड़ना है।

*चार हजार सात सौ तिरसठ गांवों में लग चुका कैम्प*

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जनजातीय समूहों को जोड़ने के लिए राज्य नोडल एजेंसी छ.ग. द्वारा विशेष अभियान जारी है। 15 जून से मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मियों के जरिए ऐसे आदिवासी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। उन सभी का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। अभी तक कुल 4,763 गांवों में कैम्प लगाया जा चुका है। इस दौरान जनजातीय समूह के 20,988 आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जा चुका है। यह अभियान अगामी 30 जून 2025 तक जारी रहेगा।

*वृद्ध जनों ने दिखाई विशेष रूचि*

कैम्प के दौरान 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों में अपने आयुष्मान कार्ड के पंजीयन के लिये विशेष रूचि दिखाई है। कैम्प में कार्ड बनवाने बड़ी संख्या में वृद्ध पहुंच रहे है। भारत सरकार ने 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिये आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड पंजीयन की घोषणा कर रखी है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये 70 वर्ष के बुजुर्गों को अपना आधार कार्ड ही लेकर जाना है। इस आधार पर उनका आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। कार्ड बनवाने पर 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क उपचार सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

  • Related Posts

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस

    18 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगा अभियान, जशपुर जिले में 2766 सत्रों के माध्यम से 78,370 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल