Ro no D15139/23

अब बिजली बिल नहीं बचत और आत्मनिर्भरता की पहचान बना सौर पैनल

*शिक्षक नगर के प्रशांत ने लिया पीएम सूर्यघर योजना का लाभ, हर माह तीन हजार रूपए की सीधी बचत*

रायपुर, 1 जुलाई 2025/तेजी से बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं और बिजली दरों में इज़ाफ़े के बीच प्रधानमंत्री
सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। इसी क्रम में मुंगेली के शिक्षक नगर निवासी श्री प्रशांत कुमार ने इस योजना के तहत अपने घर को ‘सोलर वाला घर’ बनाकर आत्मनिर्भरता और पर्यावरण सुरक्षा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री प्रशांत कुमार ने अपनी मासिक 1000 यूनिट बिजली खपत और भारी बिल से परेशान होकर इस योजना के तहत 03 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया। उन्होंने पीएम सूर्यघर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस पूरे सिस्टम की कुल लागत 01 लाख 90 हजार रूपए रही, जिसमें से 78 हजार रूपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में जमा की गई। बची हुई राशि का भुगतान उन्होंने आसान फाइनेंस विकल्प के माध्यम से किया, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ महसूस नहीं हुआ।

हितग्राही श्री प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च से मई 2025 के बीच मात्र तीन महीनों में ही बिजली बिल में 09 हजार रूपए तक की बचत की। अब उनका घर स्वच्छ सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है, जिससे वे न सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भी सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना न केवल आर्थिक दृष्टि से सहायक है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ*   *छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पलौद में होगा आयोजन*  …

    Read more

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    रायपुर 22 जून 2026 / कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा कबीरधाम जिले के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 1 करोड़…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास