Ro no D15139/23

अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 21 जुलाई 2025। भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष उम्मीदवारों से अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है। भर्ती के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा का आयोजन 25 सितम्बर 2025 को आयोजन किया जाएगा। उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय, राज्य की शिक्षा बोर्ड, संस्था से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय व त्रिवर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण या अन्य संकार के उम्मीदवार इंटरमीडिएट, 10+$2 परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच का जन्म होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई पुरूष हेतु 152 सेमी व महिला हेतु 152 सेमी, सीना पुरूष आवेदकों हेतु 77 सेमी एवं फुलाने पर 82 सेमी, महिला आवेदक हेतु समानुपात में, वजन ऊंचाई एवं आयु के समानुपात में, सामान्य श्रवण क्षमता, दृष्टि क्षमता एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण करना होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवार को 4 वर्ष के लिए चयन किया जाएगा तथा अग्निवीर वायु भर्ती के नियमानुसार वेतन एवं अन्य भत्ता देय होगा। जिसमें प्रथम वर्ष 30 हजार रूपए एवं भत्ता की राशि देय होगी। 4 वर्ष के सेवा उपरांत उम्मीदवार को सेवा निधि पैकेज, जीवन बीमा कव्हरेज तथा अग्निवीर कौशल विकास प्रमाण पत्र का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वायुसेना के वेबसाईट, दूरभाष क्रमांक 07552661955, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव व कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?