Ro no D15139/23

आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन में, महापौर और कलेक्टर ने किया उद्घाटन

स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा हस्तशिल्प सहित राखी का किया जा रहा विक्रय

जगदलपुर, 30 जुलाई 2025/ स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के विपणन हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट का आयोजन सिरहासार भवन जगदलपुर में किया गया है। बुधवार को उक्त आकांक्षा हाट का शुभारंभ महापौर श्री संजय पांडेय और कलेक्टर श्री हरिस एस ने रिबन काटकर किया। इस हाट में जिले की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों तथा राखियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस आयोजन का उद्देश्य इन महिला समूहों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। हाट में खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, सजावटी सामग्री और अन्य स्थानीय उत्पाद नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
आकांक्षा हाट शुभारंभ के मौके पर महापौर श्री संजय पांडेय ने कहा कि स्थानीय उत्पाद के विक्रय के लिए यह अच्छा अवसर है, आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस हाट में सम्मिलित होकर स्थानीय उत्पादों को खरीदी कर समूह के दीदियों को बढ़ावा दें। उन्होंने आकांक्षा हाट बस्तर की शान के नाम से हस्ताक्षर कर महिला समूहों को प्रोत्साहित किया। साथ ही महापौर और कलेक्टर ने विभिन्न स्टाॅलों में महिला समूहों के उत्पादों का बारिकी से अवलोकन करने सहित महिला समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया। इस हाट का आयोजन नीति आयोग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला प्रशासन की पहल पर किया गया है। आकांक्षा हाट का यह आयोजन आगामी 5 अगस्त 2025 तक रहेगा।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    एनआरएलएम की मदद से पेड़ना महिला समूह ने संवारी आत्मनिर्भरता की राह

    कैंटीन संचालन से बढ़ी आमदनी, हर माह 35 से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर रहीं समूह की महिलाएं रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि देने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध