Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से रक्षाबंधन की खुशियाँ हुईं दुगनी, महिलाओं ने जताया आभार

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है। इस योजना से मिली आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे उल्लास और आत्मसम्मान के साथ मना रही हैं।

बालोद जिले के ग्राम अरौद की लाभार्थी टोमिन बाई सेवता ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से वह अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदी हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। वहीं यामिनी कोठारी ने योजना की 18वीं किस्त मिलने पर बताया कि इस बार रक्षाबंधन खास होगा, क्योंकि अब वह अपने खर्च खुद उठा पा रही हैं।

नारायणपुर जिले की श्रीमती हीरोंदी कड़ियाम, जो पहले साप्ताहिक बाजारों में लाई और चना बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं, अब महतारी वंदन योजना से मिली राशि को अपने व्यवसाय में लगाकर मूंगफली, नमकीन, बिस्किट, नड्डा जैसी खाद्य पदार्थ भी बेच रही हैं। उनकी आय पहले से दोगुनी हो गई है। हीरोंदी का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन पर अपने बच्चों और परिवार के लिए मिठाइयाँ और उपहार लेने में उन्हें कोई हिचक नहीं है।

महासमुंद की पुष्पा प्रजापति ने बताया कि पहले उन्हें हर छोटी- छोटी जरूरत के लिए पति या बेटे से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब इस योजना की राशि से वे बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी निकाल रही हैं और रक्षाबंधन के लिए श्रृंगार सामग्री व उपहार भी खरीद रही हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता ला रही है और स्वरोजगार से आगे बढ़ रही है।

इन सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और खुशियों का उत्सव है, जिनकी वजह से उनके जैसे हजारों महिलाओं का जीवन बदल रहा है।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त