Ro no D15139/23

35 धर्मान्तरित परिवारों की प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण धोकर किया घर वापसी

, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) में धर्म सेना मातृशक्ति, सक्ती के तत्वावधान में “शिव शक्ति रूद्र महाभिषेक” एवं 35 धर्मांतरित परिवारों घर वापसी कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर रूद्र महाभिषेक के उपरांत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजनीय संतो के सानिध्य में 35 धर्मांतरित परिवारों के पैर धोकर सहसम्मान उनकी सनातन धर्म में घर वापसी किया l

आयोजन का शुभारंभ तुर्रीधाम स्थित शिव मंदिर दर्शन एवं पूजन के साथ हुआ, जिसमें प्रमुख अतिथियों ने सपरिवार भाग लिया। इसके उपरांत मंदिर समिति व स्थानीय कार्यकर्ताओं से बैठक कर आश्रम विकास और सामाजिक सहयोग पर चर्चा हुई।
● जोरा धाम मुख्य कार्यक्रम में आश्रम परिसर में स्वागत-सम्मान समारोह एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्माचार्य, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, पूजनीय
संत गण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातन धर्म के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।                         अंजू जयनारायण गाबेल  सनातन धर्म सेविका ने IMNB news Agency को चर्चा करते हुए बताया कि

रूद्र महाभिषेक विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। समस्त अतिथियों व श्रद्धालुओं ने आह्लादित होकर इस दिव्य अनुष्ठान में सहभागिता की।

इस अवसर पर घर वापसी अभियान प्रमुख श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने कहा : *”सनातन को नष्ट करने में आतुर धर्मान्तरण के एजेंट दुर्ग में जनजाति बेटियों का धर्म परिवर्तन करके उन्हें मानव तस्करी के जाल में फसाते रंगे हाथ पकड़े गए, इसका एनआईए/ सीबीआई जाँच हो ताकि इन पर कठोर कारवाई हो l आज का घरवापसी कार्यक्रम उन शैतानी शक्तियों के विरुद्ध आंदोलन का एलान है “

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव  ने कहा आज 35 परिवारों की घर वापसी के साथ उनकी आत्माओं का पुनरुद्धार हुआ है। यह राष्ट्र को पुनर्जीवित करने का आधार हैँ l”*
*”आज का आयोजन यह दर्शाता है कि जब समाज मिलकर एकजुट होता है तो धर्मांतरण जैसे संकटों का समाधान स्वतः निकल आता है। जो 35 परिवार आज पुनः सनातन की गोद में लौटे हैं, वह धर्म की विजय है, और हमारे अभियान का सार भी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी प्रज्ञा भारती, झोबा आश्रम के संरक्षक स्वामी दिव्यानंद जी (ओम बाबा), स्वामी कौशलेन्द्र कृष्ण महाराज, अंजू जयनारायण गबेल (सनातन सेविका), आयुष शर्मा, परमहंस अग्रज जी, कपिल शास्त्री, आचार्य राकेश जी, राजा सक्ति धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक धर्माचार्य एवं सहयोगीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक