Ro no D15139/23

ऑयल पाम की खेती से किसानों के जीवन में आएगी खुशहालीः प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

*स्वास्थ्य मंत्री ने ऑयल पाम के पौधे रोपित कर किसानों को बताए इसके फायदे*

रायपुर, 08 अगस्त 2025/
ऑयल पाम की खेती से किसानों को कम मेहनत एवं कम लागत में अधिक मुनाफा होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उनके जीवन में खुशहाली आएगी। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने आज गौरेला विकासखण्ड के करगीखुर्द में ऑयल पाम के पौधे लगाकर किसानों को इसके फायदे बताए। उल्लेखनीय है कि खाद्य तेलों का उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और खाद्य तेलों का आयात पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत वन अधिकार पट्टा धारक 13 आदिवासी किसानों के 15 हैक्टेयर क्षेत्र में पहली किश्त में 1250 ऑयल पाम के पौधे लगाए गए। यहां प्रति हैक्टेयर 143 के मान से 2145 पौधे लगना है।

ऑयल पाम की खेती से वार्षिक उत्पादन प्रति एकड़ 10 से 12 टन, न्यूनतम मजदूर की आवश्यकता, ऑयल पाम पौधे में बीमारी होने की संभावना कम होती है, अतः दवाई पर होने वाले खर्च कम है। इसका उत्पादन 4 वर्ष से प्रारंभ हो जाता है। फसलोत्पाद बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध है। ऑयल पाम खेती के फायदों में खरीदी हेतु सरकार द्वारा मूल्य का निर्धारण, फसल उत्पादन खरीदी हेतु संग्रहण केन्द्र की सुविधा, कमीशन एजेंट से छुटकारा, मुफ्त तकनीकी सहायता, विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण, परिक्षण व निरंतर सहयोग मिलता है। बहुवर्षीय फसल 25 से 30 वर्ष तक लगातार उत्पादन होता है ऑयल पाम की खेती के रखरखाव हेतु सरकार की तरफ से आर्थिक (सब्सिडी) सहायता भी शामिल है।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में 15 जुलाई से शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान

    जीर्ण शीर्ण नक्शों का किया जाएगा नवीनीकरण 27 राजस्व निरीक्षक मंडलों में 30 सितंबर तक चरणबद्ध होगा कार्य कलेक्टर ने जारी किया रोस्टर जशपुरनगर 12 जुलाई 2026/ जिले में भू-अभिलेखों…

    Read more

    गादीरास में लगा मेगा मेडिकल कैंप, दूरस्थ ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

    *447 लोगों का निःशुल्क उपचार, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड का भी मिला लाभ*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ ग्रामीण और सुदूर इलाकों में आयोजित होने वाले निःशुल्क मेगा मेडिकल…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स