Ro no D15139/23

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुकरा और रीवा में वृहद वृक्षारोपण, महिलाओं को मिला रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मार्ग

रायपुर, 08 अगस्त 2025/ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले के ग्राम पंचायतों में एक नई जागरूकता की लहर दौड़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवा और ग्राम पंचायत कुकरा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी नई राह दिखाई है।

ग्राम पंचायत रीवा में जागृति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम कुकरा आरंग क्षेत्र में 500 पौधे रोपे। इन पौधों में नींबू, सीताफल, आवंला, अमरूद, कटहल, बादाम जैसे फलदार वृक्षों के साथ नीम जैसे वानिकी पौधे भी शामिल हैं। इस प्रयास से आने वाले तीन वर्षों तक महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार मिलेगा, साथ ही भविष्य में इन फलों की बिक्री से आय में भी वृद्धि होगी।
वहीं ग्राम पंचायत कुकरा में जय अम्बे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा डेढ़ एकड़ भूमि में 900 पौधे लगाए गए, जिनमें 450 फलदार और 450 वानिकी पौधे शामिल हैं। फलदार पौधों में अमरूद, जामुन, आम, कटहल, शहतूत, सीताफल आदि प्रमुख हैं, जबकि वानिकी पौधों में कचनार, नीम, दसमत, करंज और बहेरा के पौधे शामिल हैं।

इस वृक्षारोपण अभियान की सबसे विशेष बात यह है कि इसे CLF के माध्यम से क्रियान्वित किया गया है, जिससे स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, इन पौधों से भविष्य में प्राप्त होने वाले फलों के विक्रय से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से और भी सशक्त बनेंगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है।

  • Related Posts

    08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा,

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई   रायपुर,04 अगस्त 2026/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक*   04 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता