जगदलपुर । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेजस अलनार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा रैली निकाली। नन्हें कदमों से निकली इस रैली में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और पूरे क्षेत्र में एकता व गर्व का संदेश दिया गया। रैली का आयोजन विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से किया गया, जिन्होंने बच्चों के मन में देश प्रेम का भाव जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिरंगे के रंगों से सजे बच्चों ने आस-पास के घरों और गलियों में जाकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व के बारे में प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय कोर्राम ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश की विरासत और स्वतंत्रता के महत्व को समझें। रैली के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर जय हिंद का उद्घोष किया और भारत माता को नमन किया।
जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने किया उदयपुर विकासखण्ड का सघन दौरा विभागों के साथ अभिसरण कर गतिविधियों को बढ़ाने पर दिया जोर
अम्बिकापुर 27 अगस्त 2026/ जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आज उदयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रिखी, पलका एवं जजगी का आकस्मिक निरीक्षण कर विकसित भारत जी राम जी…
Read more








