Ro no D15139/23

जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह रोमांच और जोश से भरपूर होगा

*अबूझमाड़ के सितारे धमतरी में दिखाएंगे अद्भुत मलखंब कला — इंडिया गाॅट टैलेंट के विजेता भी होंगे शामिल*

*धमतरी, 13 अगस्त 2025// जिले में इस बार का जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह ( 15 अगस्त)रोमांच और जोश से भरपूर होगा, क्योंकि इसमें आकर्षण का केंद्र रहेगा अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी के खिलाड़ियों का मनमोहक प्रदर्शन। इन कलाकारों ने न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई है, और अब वे धमतरी के मंच से दर्शकों को अपने अद्वितीय करतबों से मंत्रमुग्ध करेंगे।*
*विशेष रूप से, इस समारोह में इंडिया गाॅट टैलेंट सीजन 10 के विजेता भी भाग लेंगे। उनकी दमदार प्रस्तुतियां उत्साह और रोमांच की लहर पैदा करेंगी।
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि आदिवासी अचंल के अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी के
खिलाड़ी देंगे शानदार प्रस्तुति देंगे । यह प्रस्तुति न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगी, बल्कि पारंपरिक खेल संस्कृति के प्रति लोगों में नई ऊर्जा और जागरूकता भी जगाएगी।*
*मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण के साथ-साथ यह मलखंब प्रदर्शन सबसे बड़ा आकर्षण होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अद्वितीय अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर इन नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।*
*अबूझमाड़, जिसे आज भी देश के पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है, वहां के बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। खेल प्रशिक्षक मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में नवम्बर 2017 से इन बच्चों ने मलखंब का अभ्यास शुरू किया, और महज कुछ वर्षों में उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में धाक जमा दी।*
*इन बच्चों की यात्रा प्रेरणादायक रही है—26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस में पहली प्रस्तुति से लेकर, वेल्लापुरम (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय खेल, सतारा (महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय ओपन मलखंब प्रतियोगिता, नई दिल्ली में राष्ट्रीय मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया का मंच, गोवा में अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता, अहमदाबाद (गुजरात) में अंतरराज्यीय मुकाबले, और पामगढ़ हाफ मैराथन दौड़ (रायपुर) तक—हर जगह इन्होंने जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
इस स्वतंत्रता दिवस, धमतरी के मैदान में परंपरा, कौशल और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा इसे मिस करना सिर्फ एक अफ़सोस होगा !*

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

      धमतरी, 17 जून 2026//-राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज धमतरी जिले के संबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला…

    Read more

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार संबलपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला में किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत