Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा अभियान – आंगनबाड़ी केन्द्रों में तिरंगा भोजन के महत्व के साथ, राष्ट्र ध्वज तिरंगे के महत्व को बताया गया

आंगनबाड़ी केन्द्रों में तिरंगे की विविध खुबसूरत रंगोली बनाई गई
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वतंत्रता का उत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आजादी के महत्व को दर्शाते हुए तिरंगे की विविध खुबसूरत रंगोली बनाई जा रही है। बच्चों में देश भक्ति की भावना का विकास करने के लिए खेल, गीत, कविता, गायन, कहानी के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व को बताया जा रहा है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों की प्रेरणादायक जीवन गाथा को बड़े ही रोचक और रूचिपूर्ण तरीके से नन्हें बच्चों को बताया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र के नन्हें बच्चे देशभक्ति पूर्ण कविता, कहानी, गीत भी सुना रहे है। पोट्ठ लईका कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित पालक चौपाल में अभिभावकों को तिरंगा भोजन के महत्व के साथ ही राष्ट्र ध्वज तिरंगे के महत्व को भी बताया जा रहा है। तिरंगा भोजन न केवल देखने में आकर्षक होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह भोजन तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे से बना होता है। जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व विटामिन, खनिज और फाइबर की पूर्ति करता है। तिरंगा भोजन बच्चों के लिए हरी साग-सब्जीयुक्त पौष्टिक आहार है। तिरंगा भोजन को अपनी भोजन में शामिल कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा अभिभावकों को अपने बच्चों को स्वस्थ एवं अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!