Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर किया शुभारंभ

– वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत हरियाली को बढ़ावा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने नगर निगम क्षेत्र लगाए जाएंगे 6 हजार पौधे
– शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण
राजनांदगांव 15 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने कहा। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और अपने नाम से पौधरोपण कर संरक्षित करने कहा।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र के 15 विभिन्न स्थानों में विभिन्न प्रजातियों फलदार, छायादार जैसे 6 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। यह अभियान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को पौधों की देखभाल और सरंक्षण की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री पारस वर्मा, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत,  श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल