Ro no D15139/23

पुराने रिकॉर्ड्स और अनुपयोगी सामग्री के निपटारे का आदेश जारी

जगदलपुर, 19 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन ने गुड गवर्नेंस अभियान के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में जमा पुराने रिकॉर्ड्स और अनुपयोगी सामग्री के निपटारे (स्क्रैपिंग) के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कलेक्टर एस. हरिस द्वारा जारी इस आदेश में एक समिति का गठन किया गया है, जो जिले के विभिन्न विभागों में इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की जिम्मेदारी संभालेगी।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गुड गवर्नेंस संबंधी पत्र के अनुपालन में जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी 60 दिनों में जिले के सभी कार्यालयों में पुराने रिकॉर्ड्स के विनिष्टिकरण और अनुपयोगी सामग्रियों की स्क्रैपिंग की कार्रवाई को गति दी जाएगी, ताकि कार्यालयों में अव्यवस्था कम हो और दक्षता बढ़े।
कलेक्टर ने निपटारे की प्रक्रिया के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की है, जिसमें संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख सचिव का दायित्व निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (विद्युत-यांत्रिकी) के कार्यपालन अभियंता, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर इसके सदस्य होंगे। यह समिति पुराने रिकॉर्ड्स एवं अनुपयोगी सामग्रियों की स्क्रैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा, इस कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी, ताकि समय सीमा में कार्य पूरा हो सके।

कलेक्टर एस. हरिस ने आदेश में कहा है कि यह कदम गुड गवर्नेंस के सिद्धांतों पर आधारित है, जो सरकारी कार्यालयों को अधिक व्यवस्थित और कुशल बनाने में मदद करेगा। पुराने रिकॉर्ड्स के निपटारे से न केवल स्थान की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी सुगम होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

  • Related Posts

    5वीं और 8वीं की मेरिट सूची में बेटियों ने रचा इतिहास

      जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले के शैक्षणिक परिदृश्य में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा-2026…

    Read more

    सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शॉल और श्रीफल देकर किया सम्मानित सेवा के अंतिम दिन ही सौंपे पेंशन आदेश

    जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ शासकीय सेवा की एक लंबी और कर्तव्यनिष्ठ यात्रा पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कलेक्टोरेट के ‘प्रेरणा कक्ष’ में गुरूवार को एक गरिमामयी…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की