Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में ट्रॉमा सेंटर एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

– 2 करोड़ 69 लाख 74 हजार रूपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर का होगा निर्माण
– 28 लाख 22 हजार रूपए की लागत से भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 7 फीट आदमकद प्रतिमा की जाएगी स्थापित
राजनांदगांव 06 सितम्बर 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 2 करोड़ 69 लाख 74 हजार रूपए की लागत के ट्रॉमा सेंटर एवं 28 लाख 22 हजार रूपए की लागत से भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में 28 लाख 22 हजार रूपए की लागत की भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 7 फीट आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर राजनांदगांव में 2 करोड़ 69 लाख 74 हजार की लागत से ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण किया जाएगा। ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण कार्य (दो तल) भू-तल एवं प्रथम तल में बनाया जाएगा। ट्रॉमा सेन्टर में 22 बिस्तर के वार्ड प्रावधानिक हैं। इस ट्रामा सेन्टर के भूतल में माईनर ओटी, आईसीयू, ईसीजी, यूसीजी एवं 2 ओपीडी कक्ष रहेगा। प्रथम तल में 2 ओटी, पोस्ट ऑपरेटिव एवं प्री-ऑपरेटिव कक्ष भी होगा। भूतल से प्रथम तल जाने के लिए लिफ्ट एवं रैम्प बनाया जाएगा।
इस दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष सीजीएमएससी श्री दीपक मस्के, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री रमेश पटेल, पार्षद श्री कुलेश्वर धु्रव, पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री भावेश बैद, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शाण्डिल्य, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज श्री डॉ. पंकज लुका, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ. अतुल देशकर  सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर्स एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

      सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर,18 अगस्त 2026/राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल