Ro no D15139/23

धोखाखड़ी से बचने आरटीओ चालान के भुगतान हेतु अधिकारिक विभागीय वेबसाईट का उपयोग करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने नागरिकों से धोखाखड़ी से बचने के लिए आरटीओ चालान भुगतान के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे है। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से नागरिकों को ट्रैफिक नियम तोडऩे के बारे में छद्म तरीके से डराने वाले संदेश व मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते में जमा राशि चुरा लेते है। परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी मैसेज लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की गई है। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ई-चालान के पेज पर गेट डिटेल पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर पे-ऑनलाईन पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है, पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। नागरिकों की जागरूकता के लिए किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलने पर उसे क्लिक नहीं करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को ऑनलाईन पैसे का भुगतान नहीं करें और अपने खाते से किसी भी लेन-देन से सावधान रहे। किस भी धोखेबाज कॉल, संदेश या एप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज जरूर कराएं।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

      राजनांदगांव 30 अप्रैल 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के लिए परीक्षा पूर्व नि:शुल्क…

    Read more

    डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

      ​रायपुर 30 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए भूमि और राजस्व…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की