Ro no D15139/23

आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन -46 वर्षीय मजदूर कैंसर से पूरी तरह स्वस्थ

जशपुरनगर 8 सितम्बर 2025/  स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की पहल से आज गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है।

इसी योजना से जशपुर जिले के पुरानी टोली निवासी श्री वीरेंद्र खाखा (46 वर्ष) को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिली। वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और मजदूरी कर घर चलाते हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, ऐसे में महँगे इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं था। लेकिन आयुष्मान कार्ड की मदद से उनका पूरा इलाज जिला अस्पताल जशपुर में निशुल्क हुआ। आज वे स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।
श्री वीरेंद्र खाखा बताते हैं  ।   “करीब 9-10 महीने पहले मेरे मुँह में घाव हुआ था। पहले तो मैंने सोचा साधारण घाव होगा, लेकिन ठीक नहीं हुआ। तब मैं जिला अस्पताल जशपुर पहुँचा। वहाँ डॉक्टर साहब ने जांच कर रायपुर भेजा। रायपुर मेकाहारा में पता चला कि कैंसर है। शुरुआत में तो बहुत डर लगा कि अब क्या होगा और खर्च कैसे उठाऊँगा। रायपुर में दो कीमोथेरेपी हुई, लेकिन बार-बार जाना मेरे लिए मुश्किल था। फिर डॉक्टर लक्ष्मीकांत आपट ने कहा कि बाकी इलाज यहीं जशपुर में हो सकता है। मैंने यहाँ चार कीमोथेरेपी करवाईं।” “इलाज में दवा, खून और सारी जांच निशुल्क हुई। आज मैं पूरी तरह ठीक हूँ, घाव भर चुका है। अब बच्चों के साथ सामान्य जीवन जी पा रहा हूँ। सच कहूँ तो अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो मेरा इलाज अधूरा रह जाता। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और सरकार का धन्यवाद करता हूँ कि गरीबों के लिए इतना बड़ा सहारा दिया।”
डॉ. लक्ष्मीकांत आपट, इंचार्ज डेकेयर कीमोथेरेपी, जिला अस्पताल जशपुर ने बताया-
“जब मरीज हमारे पास आए थे तो उनके मुँह में बड़ा घाव था। प्रारंभिक इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहाँ से वापस आने के बाद जशपुर में चार चरण की कीमोथेरेपी पूरी कराई गई। यह सब आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निःशुल्क हुआ। हाल ही में कराए गए सीटी स्कैन में किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।”

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल