Ro no D15139/23

अवैध रेत परिवहन पर लगातार कार्रवाई, तीन हाइवा जप्त

*धमतरी, 09 सितम्बर 2025।कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सोमवार को बुडेनी, नारी, खट्टी, मेघा, भाटागांव, दोनर, सेल्दीप, राजपुर, लीलर, कुंडेल तथा ढीमर टिकुर जैसे ग्रामों में विशेष निगरानी रखी गई। जांच के दौरान ग्राम दोनर, राजपुर और अरौद से तीन हाइवा वाहन बिना पिट पास के अवैध रेत परिवहन करते पाए गए।*

*खनिज विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी तीनों वाहनों को जप्त कर कंपोसीट बिल्डिंग धमतरी में अभिरक्षा में रखा है। इन वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।*
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा – “रेत सहित अन्य गौण खनिजों का अवैध उत्खनन और परिवहन न केवल शासन की राजस्व हानि करता है, बल्कि पर्यावरण और जनहित को भी प्रभावित करता है। जिला प्रशासन इस पर सख्ती से नियंत्रण हेतु निरंतर कार्रवाई कर रहा है। सभी विभागीय अधिकारी एवं राजस्व अमला सजग रहकर कार्य करें और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाएँ।*
*खनिज अधिकारी ने बताया कि विभागीय दल दिन-रात लगातार भ्रमण कर जांच कर रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध परिवहन या उत्खनन करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।*

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान