
स्वागत करने वालों में विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, पार्षदगण श्री फैजान सरवर खान और श्री देव धन नायक, उपेन्द्र यादव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक और एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के शामिल रहे।









