Ro no D15139/23

राशनकार्ड से वंचित परिवारों-सदस्यों के राशनकार्ड बनाने और राशनकार्ड में नाम जोड़ने के लिए शिविर होगा आयोजित

राशनकार्ड में ई-केवायसी हेतु ग्राम पंचायतों-वार्डों में विशेष शिविरों के आयोजन 15- 20 सितम्बर तक

जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा जिले में राशनकार्ड से वंचित परिवारों, सदस्यों के राशनकार्ड बनाने एवं राशनकार्ड में नाम जोड़ने तथा राशनकार्ड में ई-केवायसी हेतु ग्राम पंचायतों-वार्डों में 15 से 20 सितम्बर 2025 के मध्य विशेष शिविरों का आयोजन पंचायत भवनों, शासकीय भवनों में किया जाएगा।
इन शिविर में ऐसे परिवार-सदस्य जिनके नाम किसी भी राशनकार्ड में दर्ज नहीं है वे इन शिविरों में उपस्थित होकर नया राशनकार्ड बनाने, राशनकार्ड में नाम जोडने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व में जारी राशनकार्डों में खाद्यान्न उठाव हेतु परिवार के राशनकार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य (05 वर्ष से कम आयु के सदस्यों को छोडकर) का ई-केवायसी होना अनिवार्य है। उपरोक्त शिविरों में पूर्व से जारी राशनकार्डों में दर्ज सदस्यों के ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवायसी का कार्य भी किया जाएगा। ऐसे सभी राशनकार्डधारी सदस्य इन शिविरों में उपस्थित होकर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने की अपील की है। खाद्य विभाग द्वारा उपरोक्त शिविरों में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत नियमानुसार एवं पात्रतानुसार नया राशनकार्ड जारी करनेध्राशनकार्ड में नाम जोड़ने की कार्यवाही करते हुये संबंधितों को राशनकार्ड के वितरण की कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर  आकाश छिकारा ने दिए विभागों को आवश्यक निर्देश

      सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार और समय सीमा में करें निराकरण- कलेक्टर  आकाश छिकारा जगदलपुर 23 जून 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के के…

    Read more

    टास्क फोर्स के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सहित जन जागरूकता अभियान

    जगदलपुर 23 जून 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में सयुंक्त अभियान के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां